[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर । संयुक्त जिला अस्पताल में बीते पांच दिन पुर्व बिजली की चपेट में आने से झुलसे युवक कां चल रहे इलाज के दौरान भर्ती मरीज को बीती रात खाना लेकर आने वाले भाई को अस्पताल के इमरजेंसी गेट के निकट चाय के दुकानदार व उसके घर वालों द्वारा जबरन मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
बताते चलें कि जिला अस्पताल में बिजली की चपेट में आए भर्ती संदीप कुशवाहा निवासी सुखपुरा गांव टोला मोहनपट्टी थाना कोतवाली पडरौना मरीज के लिए उसका भाई पंकज कुशवाहा घर से खाना लेकर ज्यों ही इमरजेंसी गेट पार किया था की बाइक अनियंत्रित होने के वजह से वहां पहले से खड़ी बाइक में हल्की सी टक्कर लग गई । बताया जाता है कि बाइक में टक्कर लगते ही बाइक स्वामी युवक के गुर्गों ने भर्ती मरीज को खाना लेकर गए भाई को पकड़ कर मारपीट कर घायल कर दिए।
मारपीट की सूचना पर भर्ती मरीज के साथ उसका एक और भाई दीपक अस्पताल से नीचे आने के बाद अपने भाई को पीटते देख किसी तरह बीच-बचाव कर ही रहे थे कि अस्पताल गेट के निकट एक चाय के दुकानदार के अलावा अन्य आधा दर्जन लोगों ने गोलबंद होकर बांस व डंडा से पीड़ित बिजली की चपेट में आने से झुलसे मरीज के साथ उसके दोनों भाइयों को मार पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया,जिससे अस्पताल परिसर में मारपीट होने से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था ।
इस दौरान सूचना पर पहुंची कोतवाली पडरौना की पुलिस ने मारपीट कर कर रहे लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाने के बाद अगले दिन शांति भंग में चालान कर दिया । हालांकि हालांकि बिजली के चपेट में झुलसे युवक संदीप कुशवाह का आरोप है कि पडरौना कोतवाली पुलिस द्वारा इस मारपीट के मामले में आरोप लगाया है कि पडरौना कोतवाली पुलिस ने एक पक्षी कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले अस्पताल परिसर के बगल से जुड़े चाय के दुकानदार केरला में बाइक सवार युवकों को हिरासत में लेने वाली पांच युवकों में सिर्फ एक का चालान किया है जबकि पीड़ित घायल झुलसे युवक के पक्ष से पांच लोगों को चालान किया गया है । पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि मारपीट वाली रात को ही दोनों पक्षों के ओर से पांच-पांच लोगों को लाने लाने वाली कोतवाली पुलिस पर जिला अस्पताल के बगल में रहने वाले एक भाजपा नेता पर थाने पहुंचकर एक पक्षीय करवाई करने का दबाव बनाकर ऐसा कृत्य कोतवाली पडरौना पुलिस से करवाया गया है ।
Leave a Reply