अगर आपका नाम शाहरुख न होता तो क्या होता?

मनोरंजन– जब से पठान फ़िल्म का सांग बेशर्म रंग सामने आया है। यह विवादों में घिरा हुआ है। लोग शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जमकर आलोचना कर रहे हैं। लेकिन शाहरुख खान सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपनी फिल्म को लेकर उठे विवाद के बीच अपने बयान दे रहे हैं। 
वही अब इस समय उनका एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। शाहरुख से पूंछा जाता है यदि वह हिन्दू होते तो क्या उनके लिए अलग माहौल होता। सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख खान कहते हैं- यदि मैं हिन्दू होता तो मेरा नाम शाहरुख की जगह 
शेखर राधा कृष्ण होता।
लेकिन मुझे लगता है कि आर्टिस्ट में इतना समझ होनी चाहिए कि वह किस कम्युनिटी से आते हैं यह जरूरी न होकर यह जरूरी हो की आप काम कितना बेहतरीन करते हैं और लोग आपके काम की कितनी सराहना करते हैं। आप मुझे किसी भी नाम से पुकारते तो मै ऐसा ही होता।
https://www.instagram.com/reel/CmTZq5mjNJa/?igshid=NDk5N2NlZjQ=

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *