राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया

[object Promise]

मुसाफिरखाना(अमेठी)।। पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार 9वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस स्थानीय ए. एच. इण्टर कालेज मुसाफिरखाना में आयोजित किया गया एवम निष्पक्ष मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने मतदाताओं को आगामी मतदान की आवश्यकता, विशेष कर नये मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि ऐसे भारतीय नागरिक जी 1 जनवरी को 18वर्ष की आयु पूर्ण कर लिये हैं और मतदाता सूची में नाम नहीं है सूची में नाम अभी बढ़वा सकते है।

तहसीलदार घनश्याम भारती ने इस अवसर पर निष्पक्ष  मतदान की आवश्यकता बताया और कहा कि मतदान अधिक् से अधिक हो इसी उद्देश्य से हर वर्ष 25जनवरी के दिन यह आयोजन चुनाव आयोग के निर्देश पर मनाया जाता है ।इस अवसर पर प्रधानाचार्य जय नारायन तिवारी सुनील कुमार श्रीवास्तव धर्मेंद्र, सुधाकर द्विवेदी, आईएम प्रकाश पाण्डे, नकुल टण्डन,गुलाम नबी,हरिशंकर, राजकिशोर सिंह सहित सैकड़ों कि संख्या में नागरिक, अध्यापकगण ,एएनएम,व छात्र छात्राएं रही मौजूद।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *