अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बालू कलाकार मानस कुमार साहू कुछ इस अंदाज में किया महिलाओं का सम्मान

खबर|– संतोष कुमार मिश्रा

देश| आज पूरा देश अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को सेलिब्रेट कर रहा है। हर कोई अपने अपने स्तर पर महिलाओं का सम्मान अपने अपने अंदाज़ में कर रहा है। अब इसी कड़ी में बालू कलाकार मानस कुमार साहू ने महिलाओं के सम्मान में पुरी समुद्र तट पर रेत की मूर्ति बनाई है। उन्होंने यह मूर्ति इस वर्ष की थीम के आधार पर बनाई है। 
बताते चलें इन्होंने पुरी के लाइट हाउस के पास समुद्र तट पर महिलाओं के प्रति सम्मान के साथ एक रेत की मूर्ति बनाई है और पुरुष महिला समता की बात की है व समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया है कि समाज मे हर जगह महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए। 
सूत्रों के मुताबिक मूर्ति 15 फीट चौड़ी है और इसमें लगभग 15 टन रेत का इस्तेमाल किया गया है। मानस साहू को इसे रेत से तराशने में लगभग 7 घंटे लगे, जिस पर एक गहरा संदेश उकेरा गया है, जिसमें लिखा है, “पूर्वाग्रह को तोड़ें”।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *