आईटी कालेज की छात्राओं ने एलयू में जम कर काटा हंगामा

लखनऊ। राजधानी के लखनऊ विश्वविद्यालय में शनिवार को आईटी कालेज की छात्राओं ने जम कर हंगामा काटा। छात्राएं प्रशासनिक भवन तक पहुँच गई और आईटी कॉलेज में पुनः बीएड परीक्षा शुरू करने के भरसक प्रयत्न किया।

गौरतलब है कि लखनऊ विश्वविद्यालय ने आईटी कॉलेज के बीएड परीक्षा निरस्त कर दी है। ल0 वि0वि0 प्रथम और तृतीय सेमस्टर की परीक्षा को रोका है। छात्राओं ने प्रशसनिक भवन का घेराव किया और नारेबाजी की।

छात्राओं का आरोप है कि आज दो बजे परीक्षा होने थी और ऐसा ना होने से उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। छात्राओं ने कहा कि जब एलयू ही परीक्षा लेता है और रिजल्ट देता है तो ऐसे में वे गुहार लगाने कहाँ जाएंगी। उन्होंने कहा कि यदि ल0 वि0वि0 ने आईटी कालेज की बीएड परीक्षा रोकी है तो उसमे हम छात्राओं का क्या कसूर है। काफ़ी देर तक हंगामा होने के बाद भी आईटी कालेज की छात्राओं को समुचित जवाब नहीं मिल सका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *