केरल की एक नर्स ने Rahul Gandhi के जन्म को लेकर किया हैरान करने वाला नया खुलासा

[object Promise]

वायनाड । राहुल गांधी के जन्म की गवाह रहीं सेवानिवृत्त नर्स और वायनाड से मतदाता राजम्मा वावथिल ने नया खुलासा किया है। वायनाड में एक रिटायर नर्स और वहीं की वोटर राजम्मा वावथिल ने दावा किया है कि राहुल का जन्म दिल्ली के एक अस्पताल में हुआ था, और उस समय वह उसी अस्पताल में ड्यूटी पर थीं।

नर्स ने कहा कि 19 जून 1970 को जब राहुल गांधी का जन्म हुआ तब वह उसी अस्पताल में नर्स थीं। 72 वर्षीय नर्स का कहना है कि तब वह उस हॉस्पिटल में एक ट्रेनी के तौर पर नर्स का काम सिख रही थी और जब कांग्रेस अध्यक्ष का जन्म हुआ तब वह पहली महिला थीं जिन्होंने राहुल को अपने हाथों में लिया था।वावथिल ने कहा, मैं भाग्यशाली थी क्योंकि मैं उन कुछ लोगों में शामिल थी जिन्होंने नवजात बच्चे को अपने हाथों में लिया था। वह बहुत प्यारा था। मैं उनके जन्म की गवाह थी। मैं रोमांचित थी… हम सभी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोते को देखकर रोमांचित थे।

उन्होंने कहा कि 49 साल बाद वह प्यारा बच्चा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में वायनाड से चुनाव लड़ रहा है। वावथिल ने कहा कि उन्हें अच्छी तरह याद है जब सोनिया गांधी को डिलीवरी के लिए ले जाया गया तब राहुल गांधी के पिता राजीव गांधी और चाचा संजय गांधी अस्पताल के लेबर रूम के बाहर इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी कहानी है जो उन्होंने अक्सर अपने परिवार को सुनाई है।

रिटायर नर्स ने कहा कि वह भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की उस शिकायत से दुखी हैं, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष की नागरिकता का सवाल उठाया गया है। वावथिल के अनुसार, कोई भी भारतीय नागरिक के रूप में राहुल गांधी की पहचान पर सवाल नहीं उठा सकता है और स्वामी ने नागरिकता को लेकर जो सवाल उठाए हैं वह आधारहीन है। रिटायर नर्स ने कहा कि राहुल गांधी के जन्म के बारे में सभी रिकॉर्ड अस्पताल में होंगे।

दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल से नर्सिंग का कोर्स पूरा करने वाली वावथिल बाद में नर्स के रूप में भारतीय सेना में शामिल हुईं। सेवा से वीआरएस लेने के बाद वह 1987 में केरल लौटीं और सुल्तान बाथरी के पास कल्लोर में बस गईं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली बार जब राहुल गांधी वायनाड के दौरे पर आएंगे तब उनकी मुलाकात राहुल गांधी से हो सकेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *