सेना के जवान के घर पर भाजपा पार्षद ने कराया पथराव और तोड़फोड़ , वीडियो वायरल

[object Promise]

बरेली। नाली की सफाई कराने की वजह से हुए विवाद के बाद सेना के जवान के घर पर पथराव और तोड़फोड़ करने के मामले में पार्षद अवनेश समेत छह नामजद लोगों के साथ 25 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

सैन्यकर्मी के परिवार की महिलाओं ने हमलावरों पर छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। बुधवार को सैन्य अफसर भी सैन्यकर्मी के घर पहुंचे और घर में तोड़फोड़ का जायजा लेने के साथ वीडियो भी बनाया। उधर, मंगलवार को गिरफ्तार किए गए सैन्यकर्मी और उसके परिवार के दो अन्य लोगों को अदालत ने जमानत पर रिहा कर दिया।

सूत्रों के अनुसार बरेली में बीजेपी पार्षद के समर्थकों ने सैनिक के घर पर हमला किया है. पार्षद के समर्थकों ने सैनिक के घर पर पथराव कर परिजनों के साथ मारपीट की और उन्हें बंधक बना लिया. सैन्यकर्मी के घर में हुए पथराव का वीडियो भी वायरल हो गया है.। वीडियो में साफ तौर पर लोगों द्वारा सैन्यकर्मी के घर में पत्थर फेंकते हुए देखा जा सकता है.। इस दौरान मौके पर पार्षद के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है.।

बता दें कि शहर के बारादरी के वार्ड नं. 16 में एक फौजी का परिवार रहता है. दो दिन पहले को नाली सफाई को लेकर फौजी के परिजन और स्थानीय पार्षद अवनेश कुमार के बीच झगड़ा हो गया था. झगड़े के दौरान पार्षद के समर्थकों ने फौजी के घर पर हमला कर दिया और जमकर पथराव किया.। पार्षद के समर्थकों ने फौजी के घर में घुस कर परिवार वालों के साथ मारपीट भी की. पथराव से घर में खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई. इस दौरान फौजी के परिजनों ने भी पार्षद हमला कर दिया.।
पार्षद के दबाव में एकतरफा कार्रवाई कर रहे एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने बताया कि वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है. इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.।

भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने जिलाध्यक्ष ने स्वीकार किया कि वीडियो में पार्षद समर्थक जिस तरह उग्र होकर सैनिक के घर पथराव कर रहे हैं, वह गलत है। सैनिक परिवार की कितनी भी गलती हो पर ये नौबत नहीं आनी चाहिए थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *