देश– दिवाली की सुबह दिल्ली और एनसीआर के लिए जगह बन गई है। क्योंकि वायु गुणवत्ता खराब दर्ज हुई है। पूर्वानुमान एवं अनुसंधान (सफर) के मुताबिक, दिवाली की रात 12 बजे दिल्ली का AQI 323 दर्ज किया गया।
वहीं, यूपी के नोएडा का इससे भी बुरा हाल है, यहां AQI 342 दर्ज किया गया. वहीं सबसे ज्यादा खराब स्थिति दिल्ली यूनिवर्सिटी क्षेत्र की है, यहां एक्यूआई 365 तक पहुंच गया. जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।
बता दें दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाया था। लेकिन दिल्ली वालों ने अरविंद केजरीवाल द्वारा लगाई गई पाबंदियां नही मानी और उनकी धज्जियां उड़ाते हुए जमकर आतिशबाजी की।
दिल्ली में पटाखों के उपयोग पर पाबंदी लगी हुई थी। सरकार ने निर्देश दिये थे कि जो भी दिल्ली में पटाखे फोड़ेगा उसको 6 महीने की सजा मिलेगी और उसपर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। हालाकि दिल्ली वालों ने अरविंद केजरीवाल सरकार के इस नियम को नही माना और जमकर पटाखे फोड़े।
Leave a Reply