11 लाख फूंक कर इंसान बना कुत्ता

Viral news:- पूरी दुनिया मे ऐसे ऐसे लोग हैं जो अपनी अजीब हरकतों के चलते सुखियों में बने रहते हैं और अपने शौक को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाने की हिम्मत रखते हैं। वही अब जापान के एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है क्योंकि जापान के इस व्यक्ति को लड़की बनने का नहीं बल्कि कुत्ता बनने का शौक लगा है और इसने अपने जुनून के चलते खुद को कुत्ता बना दिया।

ठीक पढ़ा आपने कुत्ता असल मे जापान के इस व्यक्ति का नाम टेको है। इस व्यक्ति पर कुत्ता बनने का जुनून काफी समय से चढ़ा हुआ था। इसी जुनून के चलते इसने 11 लाख रूपये खर्च किए और एक कुत्ते जैसी कॉस्ट्यूम बनवा ली। यह कॉस्ट्यूम बिल्कुल कुत्ते की तरह है और इसे पहनकर वह व्यक्ति बिल्कुल कुत्ते की तरह दिखता है। 

 

इस कॉस्ट्यूम को पहनकर टेको ने अपनी तस्वीरे अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर की है। कुत्ते की कॉस्ट्यूम में टेको को किसी ने नहीं पहचान पाया। वही इस व्यक्ति ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे बचपन से जानवरों से बहुत प्यार था और उसे जानवर इतने पसन्द थे कि वह उन्हीं की तरह जीना चाहता था। अपने इस शौक के चलते उसने स्पेशल इफेक्ट्स वर्कशॉप Zeppet से संपर्क किया और अपने लिए एक अल्ट्रा रियलिस्टिक डॉग कॉस्ट्यूम बनवाया जो उसे कुत्ते की तरह दिखाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *