शादी में दुल्हन के साथ इतने लोगों ने लिए फेरे

डेस्क। शादी के मौके को हर इंसान अपनी लाइफ का सबसे यादगार पल बनाना चाहता है। कोई इसको अपने कैमरे में कैद करने चाहता है तो कोई इस पल को खुलकर जीना चाहता है। पर इन्ही सब के बीच कुछ ऐसा भी हों जाता है जो आपको हँसा-हँसा के पागल कर दे। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सबको हैरत में डाल दिया।

सोशल मीडिया पर शादी के दौरान का एक ऐसा मजेदार वीडियो सामने आया है जिसे देख कर लोगों का हंसते-हसंते पेट फूल जाएगा। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन सात फेरे ले रहे हैं। जिस दैरान कैमरामैन और लाइट मैन भी रिकॉर्डिंग करते हुए साथ ही सात फेरे लेने लग जाता है।

बता दें कि इस वीडियो को यूट्यूब के पेज dulhaniyaa पर शेयर किया गया है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर भी पड़ा हुआ है। जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें की फटी रह जा रही हैं। इस वीडियो को अब तक कई सारे लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही कई लोगों ने वीडियो पर रियेक्ट भी किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *