पडरौना,कुशीनगर : सावन माह के पहले सोमवार को कटकुईयां बाजार व्यापार मंडल के तत्वावधान में झांकी निकाली गयी,जिसमें शिव-पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। सोमवार को निकाली गई भगवान शिव की झांकी कटकुईयां बाजार से शुरू होकर से होकर कुबेरनाथ मंदिर पहुंच अपने गंतव्य पर जाकर समाप्त हो गयी। झांकी में सबसे आगे भगवान शिव-पार्वती की वेशभूषा में नृत्य करते हुए कलाकार सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। इस दौरान भगवान शिव पार्वती की झांकी भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी।
गौरतलब हो कि कुशीनगर जिले में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी सावन में कटकुईयां बाजार व्यापार मंडल की ओर से नारायणी नदी से जल भरकर कुबेरनाथ मंदिर पहुंच भगवान शिव को भक्त जलाभिषेक करते हैं,ऐसे में इस बार भी व्यापारियों ने केसरिया वेशभूषा में नारायणी नदी से जल भरकर भगवान शिव को जलाभिषेक किया । झांकी में रितेश जायसवाल,अभय गुप्ता, विनीत मद्धेशिया, हिमांशु सिंह,झुनझुन, शशि भूषण सिंह आदि शामिल रहे ।
Leave a Reply