बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान की शादी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सलमान मांग भरते हुए भी नजर आ रहे हैं। उनके प्रशंसक उनकी शादी का कई साल से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार ये इंतजार खत्म हो गया और सलमान को उनकी दुल्हनिया मिल गई। सलमान की दुल्हनिया कोई और नहीं बल्कि कपिल शर्मा शो में आ चुकीं गुत्थी हैं। सलमान ने शो के दौरान गुत्थी (Gutthi) को जयमाल पहनाई और उनकी मांग भरी। खास बात है कि सलमान की शादी का टेलीकास्ट भी हुआ जिसमें उनका हनीमून भी दिखाया गया।
जबर्दस्त हॉट बनेगा झगड़े के बाद वाला सेक्स सेशन, ये हैं ट्रिक्स
‘बिग बॉस’ के 14 दिसंबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में सलमान खान की शादी दिखाई गई। शो में सुनील ग्रोवर अपने चर्चित गुत्थी के किरदार में पहुंचे। शो के दौरान गुत्थी ने सलमान खान के साथ जमकर रोमांस किया और उन पर गुलाब के फूलों की बारिश भी की। इसके बाद उन्होंने सलमान के साथ ‘दिल दियां गल्लां’ गाने पर डांस किया।
शो के दौरान गुत्थी ने सलमान से कहा- ‘मैं आपके पापा से मिली थी। मैंने उनसे कहा कि मैं आपके बेटे से शादी करना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि अगर वह तुम्हारी मांंग में सिंदूर भर दे तो भरवा लो।’ इसके बाद सलमान ने गुत्थी के कहने पर उनकी मांग भरी। शो में सलमान का बच्चा भी नजर आया। सलमान ने गुत्थी और बच्चे के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।
JHARKHAND :अमित शाह बाेले , नहीं जीत पाएंगे इतनी भीड़ से , फोन लगाइए 25-25 लोगों को
शो के दौरान सलमान खास जमकर हंसे। सलमान और गुत्थी के इस रोमांटिक डांस को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। सुनील ग्रोवर आखिरी बार सीरियल ‘कानपुर वाले खुरानाज’ में नजर आए थे। इससे पहले ‘जियो धन धन धना धन’ शो किया था। फिल्मों की बात करें तो सुनील ग्रोवर साल 2019 में आई सलमान की फिल्म ‘भारत’ में थे। इस फिल्म में सुनील ग्रोवर ने सलमान के दोस्त का किरदार निभाया था।
रुमाल से ऐसी बजाई बीन, स्कूल टीचर महिला के साथ करने लगे नागिन डांस
Leave a Reply