कुशीनगर के जटहा बाजार में बंदर का आतंक,एक दर्जन लोगों को काटा

[object Promise]
पडरौना कुशीनगर :  जिले के जटहां बाजार थाना क्षेत्र के जटहा बाजार में इन दिनों उत्पाती बंदर के आतंक से लोग परेशान है। दो महीने के अंदर लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को बंदर काट चुका है। मंगलवार को भी दो लोगों के काटने से दहशत व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने उत्पाती बंदर को पकड़वाने के लिए वन विभाग की टीम से वीडियो बना कर उक्त उत्पाती बंदर का वायरल कर गुहार लगाई है।
जटहा बाजार निवासी पत्रकार प्रमोद रौनियार ने उक्त उत्पाती बंदर का वीडियो बनाकर वायरल करते हुए वन विभाग के लोगों से उत्पाती बंदर से निजात दिलाने की फरियाद की गई है। मंगलवार को बंदर जटहा बाजार में कई लोगों के घरों के छत पर चढ़कर महिलाओं को काट लिया।
इससे पहले वह जटहा बाजार निवासी एक दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है जहां बंदर के काटने से जख्मी हो चुके हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *