धर्मशाला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ये सुनने ही थोड़ा अटपटा लगता है लेकिन ये कल्पना नहीं है, ये सच्चाई है। इसके लिए आप सभी को बधाई हो। देश और दुनिया को ये हिमाचल प्रदेश का एक स्टेटमेंट है कि हम भी अब कमर कस चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज राज्यों में भी निवेश के लिए प्रतियोगिता हो रही है। उद्यमी राज्यों में दी जानी सहायता को ध्यान में रखकर ही निवेश करना चाहिए।
LIVE अपडेट…
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट, 2019 में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उनक साथ राज्य के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी उपस्थित थे।
धर्मशाला में कई देशों के राजदूत, देश सहित विदेशों के इन्वेस्टर्स व डेलीगेटस यहां पहुंच गए थे। सुरक्षा को ध्यान में रखकर शहर में 2400 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। शहर को 18 सेक्टरों में बांट दिया गया है। वहीं शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में 6 नाके लगा दिए गए हैं। प्रदेश में पहली बार हो रहे इतने बड़े आयोजन के दौरान ट्रैफिक मैनेज करना भी पुलिस के लिए चुनौती होगा। सुरक्षा के लिए पुलिस जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दिए गए हैं।
Leave a Reply