डेस्क। पाक के प्रधानमंत्री के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से बौखलाए प्रधानमंत्री इमरान खान ने विपक्षी नेताओं को अपने यॉर्कर गेंदबाजी करने की धमकी दे रहे है। इमरान खान ने कहा कि वो इनस्विंग यॉर्कर के जरिए विपक्ष के तीन विकेट चटकाएंगे। इमरान ने आगे यह भी बताया है कि विपक्ष का वो तीन विकेन किसका-किसका होगा।
इमरान खान ने आगे कहा वह विपक्षी नेताओं शहबाज शरीफ, आसिफ अली जरदारी और मौलाना फजलुर रहमान के खिलाफ इनस्विंग यॉर्कर फेंकेंगे और तीनों विकेट लेंगे।’ आपको बता दें कि इन्ही तीन नेताओं ने इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए हाथ मिलाया है।
इसी कड़ी में एक बयान देते हुए उन्होंने कहा कि- पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज के अध्यक्ष शरीफ, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-अध्यक्ष जरदारी और जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (जेयूआई-एफ) के प्रमुख रहमान पर निशाना साधा है इन तीनों नेताओं ने पाकिस्तान में इमरान खान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
क्यों आया अविश्वास प्रस्ताव-
विपक्ष ने इसे महंगाई जैसे मुद्दों को पूरी गंभीरता के साथ उठाया है। वहीं पूर्व क्रिकेटर से नेता बने इमरान ने विपक्षी नेताओं को ‘तीन कठपुतली’ करार देते हुए अतीत के उन उदाहरणों को याद किया, जब खान के अनुसार, ये नेता पाकिस्तान के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ गए थे। इमरान खान दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक थे और रिवर्स स्विंग गेंदबाजी भी कमाल की किया करते थे।
Leave a Reply