जाने शिवरात्रि पर क्या करने से दूर होगें कष्ट

धर्म- हिंदूओ का प्रमुख पर्व महाशिवरात्रि आने वाला है। यह पर्व शिव के उपासकों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से भगवान शिव की पूजा आराधना करते हैं तो व्यक्ति के सभी संकट नष्ट हो जाते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। धर्म ग्रंथो को अनुसार इस दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। 
धर्म शास्त्रों का कहना है कि- अगर कोई व्यक्ति शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करता है और उन्हें दूध, बेलपत्र, गन्ने के गट्टे, बेर, धतूरा और भांग अर्पित करता है। शिव की आरती करता है और शिव चालीसा का पाठ करता है। तो व्यक्ति के सभी कष्ट नष्ट हो जाते हैं और घर में सुख समृद्धि का वास होता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *