ऑर्ड-ईवन से दिल्ली को मिली निजात, मुख्यमंत्री केजरीवाल का एलान

ऑर्ड-ईवन से दिल्ली को मिली निजात, मुख्यमंत्री केजरीवाल का एलान

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एलान कर दिया कि अब राजधानी को ऑड-ईवन की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने दिल्लीवालों को बड़ी राहत देते हुए कहा कि अब मौसम साफ हो गया है। मुख्यमंत्री ने पिछले हफ्ते कहा था कि ऑड-ईवन को लागू रखने पर निर्णय सोमवार को लेंगे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि अब मौसम साफ हो गया है। अब ऑड-ईवन की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कुछ लोग कह रहे थे दिल्ली की हवा में केवल 5 फीसद ही फसलों का प्रदूषण है तो क्या केवल 5 प्रतिशत प्रदूषण कम होने से एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 से ज्यादा से 200 से कम हो गया? उन्होंने यह भी कहा कि प्रदूषण पर राजनीति नहीं, साफ नीयत से सबको मिलकर काम करना चाहिए।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कच्ची बस्तियों को नियमन करने पर कहा कि हम चार साल तक केंद्र सरकार पर दबाव बनाते रहे हैं। हमने सेटेलाइट के नक्शे केंद्र सरकार को भेज दिए थे। दबाव के बावजूद अब चुनाव से पहले केंद्र ने काम शुरू किया। मुख्यमंत्री ने कहा कच्ची कॉलोनी को पक्की नहीं किया गया तो पूरी दिल्ली में आंदोलन किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *