फिल्म के 30 सेकंड के प्रभावशाली ट्रेलर में सुधांशु और उनके दोस्त (अभिषेक सांपलिया और शोभित सुजय) एक भूत को बुलाते हुए दिख रहे हैं। फिल्म में रोमांच का और तड़का लगाया है अभिनेत्री प्रियंका सरकार की आवाज़ ने, जिनकी झलक दर्शकों को फिल्म के रीलीज़ के साथ मिलेगी।
ट्रेलर शुरू होता है तीन दोस्तों के साथ जो बैठे हुए हैं और इनमें से एक के हाथ में एक किताब है। ट्रेलर के आखिर में डरे हुए अंदाज़ में इनमे से एक दोस्त कहता है, ”इतनी रात को चायपत्ती कौन मांगता है यार”। फिल्म के रहस्य को गहराने वाला बैकग्राउंड म्युजिक और डरावने मगर कॉमेडी से भरपूर पल इसे और भी दिलचस्प बनाते हैं।
इस शॉर्ट फिल्म की कहानी, पटकथा तथा संवाद लेखन सुधांशु राय तथा पुनीत शर्मा ने किया है। फिल्म के क्रिएटिव प्रॉड्यूसर अनंत राय हैं। चायपत्ती को होली के अवसर पर रिलीज़ किया जाएगा।
Leave a Reply