थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा 40 किग्रा0 गोमांस व 01 अदद खाल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा 40 किग्रा0 गोमांस व 01 अदद खाल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।।पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी अमेठी पीयूष कान्त राय के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को उ0नि0 रामलाल यादव थाना जगदीशपुर चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन व तलाश वाछिंत क्षेत्र में मौजूद थे । ग्राम खैरात पुर के पास सड़क तिराहा पर एक मोटरसाईकिल के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को समय करीब 04:50 बजे शाम पकड़ लिया गया । पूछने पर अपना नाम जहीर खान बताया । मोटरसीकिल पर बंधे बोरे को खोलकर देखा गया तो प्रतिबंधित गोमांश व एक अदद खाल बरामद हुआ । पूछने पर गोमांस का वजन लगभग 40 किग्रा0 बताया । पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही व बरामदगी का विवरण निम्न है-
गिरफ्तार किये गय़े अभि0 का नाम व पता
जहीर खान पुत्र स्व लतीफ खान नि0 गौहर का पुरवा मजरे गडेरिया डीह थाना जगदीशपुर अमेठी।

थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा 40 किग्रा0 गोमांस व 01 अदद खाल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।बरामदगी
40 किग्रा0 गोमांस व 01 अदद खाल ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
मु0अ0सं0- 152/19 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम थाना जगदीशपुर अमेठी ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. उ0नि0 रामलाल यादव थाना जगदीशपुर अमेठी ।
2. उ0नि0 जंगबहादुर यादव थाना जगदीशपुर अमेठी ।
3. का0 दीपचन्द थाना जगदीशपुर अमेठी ।
4. का0 राजेश कुमार थाना जगदीशपुर अमेठी ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *