[object Promise]
जयपुर । जयपुर हेरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम के मेयर पद की सीट महिला ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हो गई है। राजधानी के स्वायत्त शासन भवन में नगर निकाय, नगर पालिका व नगर निगम चुनावों में महापौर/सभापति/ अध्यक्ष के पदों के लिए वर्गवार और महिला वर्ग के आरक्षण के निर्धारण के लिए रविवार शाम को लॉटरी निकाली गई।
आपको बता दे यह लॉटरी प्रदेश के 10 नगर निगम, 34 नगर परिषद और 152 नगर पालिकाओं के लिए खोली गई। इस मौके पर स्वायत्त शासन भवन मेें स्वायत्त शासन विभाग के अधिकारियों समेत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Leave a Reply