कश्मीर में फिर निलंबित 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा, यहां जानिए क्यों

[object Promise]

श्रीनगर। कश्मीर में बीते महीने बहाल की गई 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा को रविवार को एकबार फिर निलंबित कर दिया गया। यह कदम संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की बरसी की वजह से उठाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर के कुछ भागों में हल्की-फुल्की पाबंदी लगाई गई है।
अफजल गुरु की बरसी पर ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस ने कश्मीर में बंद का आह्वान किया है।सात साल पहले नौ फरवरी को संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को फांसी दी गई थी। अलर्ट में बताया गया था कि इसी दिन पाकिस्तानी आतंकी जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की छावनियों या काफिले को निशाना बना सकते हैं। जम्मू पठानकोट हाईवे पर सुरक्षा के यह बंदोबस्त जम्मू-कश्मीर में खुफिया एजेंसियो के उस अलर्ट के बाद किए गए हैं जिसमें कहा गया है, पाकिस्तान समर्थित आतंकी नौ फरवरी के आस-पास जम्मू में फिदायीन हमला कर सकते हैं। इस अलर्ट में ये भी कहा गया है, पाकिस्तानी फिदायीन जम्मू में किसी सैन्य शिविर या फिर सेना या अर्धसैनिक बलों की छावनी को निशाना बना सकते हैं। इस अलर्ट के बाद जम्मू में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं और शहर में आने वाले हर वाहन की तलाशी की जा रही है।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *