ये क्या, पानी के नल से बहने लगी केरल में शराब !

[object Promise]

नई दिल्ली । केरल में पानी के नल से शराब बहने का अजीबोगरीब मामला मीडिया में आने के बाद ट्विटरातियों ने इस पर खूब व्यंग्य कसा। केरल में एक मकान में पानी के नल से शराब बहने से वहां के निवासी हैरान रह गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, त्रिसुर जिले में छह साल पहले मकान के पास स्थित ‘रचना’ नामक बार में 6,000 लीटर अवैध शराब पाई गई। अदालत के आदेश पर अधिकारियों ने शराब जब्त करके गड्ढे में दफना दिया जो जमीन से रिसकर कुएं में चली गई जहां से वहां के फ्लैट के निवासियों को पानी की सप्लाई की जाती है।

मामला प्रकाश में आने पर ट्विटर पर हास-परिहास भरे जोक्स, मीम, और व्यंग्योक्तियां होने लगीं।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा- “अरे, यही वजह है कि वे इसे ईश्वर की भूमि कहते हैं।”

दूसरे ने लिखा-” आश्चर्यजनक, प्रौद्योगिकी विकास के दौर में अनेक लोग दूषित संसाधनों के साथ जीवन यापन करते हैं।”

एक अन्य ने लिखा- “चलो, इससे हम दुनिया में सबसे धनी देश बन सकते हैं।”

एक ने कहा, “मैं मूंगफली खोजने में व्यस्त था।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *