एंजेल मॉल में हुक्का बार में पुलिस का छापा 50 युवक युवतियां हिरासत में ।

[object Promise]

ग़ाज़ियाबाद के कौशाम्बी इलाके में स्थित एंजेल मॉल में आज देर रात पुलिस ने छापेमारी की । बताया जा रहा है कि पुलिस के आला अधिकारी को सूचना मिली की एंजेल मॉल में हुक्का बार में रोजाना युवक युवतियों का जमावड़ा लगता है और हुक्के के साथ साथ बड़ी मात्रा में शराब परोसने का अवैध काम भी हो रहा था । आज पुलिस के आला अधिकारी एडीएम सिटी के साथ एसपी सिटी भी मौजूद रहे और करीब 50 युवक युवतियों को हुक्का बार से हिरासत में लिया गया है । जानकारी मिल रही है कि पुलिस के आला अधिकारी को इसी सुचना मिलने के बाद इस्थानीय थाने की पुलिस को इस बारे में जानकारी नही दी गई और पुलिस के आला अधिकारी ने छापेमारी की और अवैध तरीके से शराब परोसने के चलते हुक्का बार और रेस्टोरेंट के मालिक को भी हिरासत में लेकर कार्यवाई की जा रही है । पुरे मामले में पुलिस और प्रशाशन के साझा छापेमारी में 50 से ज्यादा युवक युवतियों को पेंडेमिक एक्ट के तहत करवाई की जा रही है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *