मुलायम सिंह यादव की दीर्घायु के लिए हनुमानगढ़ी में सपाइयों ने क‍िया हवन

[object Promise]

लखनऊ यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कोरोना संक्रम‍ित होने की खबर सुनकर सपा कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की है। पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने व दीर्घायु होने के लिए अयोध्‍या में समाजवादी पार्टी के कायकर्ताओं ने शुक्रवार को हनुमान गढ़ी में हवन पूजन क‍िया। हनुमानगढ़ी में वैदिक मंत्रों के बीच सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जल्‍द स्वस्थ होने की कामना की गई। सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे महानगर अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव छात्रसंघ अध्यक्ष आभास कृष्ण यादव ने साथियों के साथ हवन पूजन किया।

[object Promise]
सपा संरक्षक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने व दीर्घायु होने के लिए अयोध्‍या में समाजवादी पार्टी के कायकर्ताओं ने शुक्रवार को हनुमान गढ़ी में हवन पूजन क‍िया।

बुधवार को सांस लेने में द‍िक्‍कत के बाद हुए थे भर्ती 

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की कोरोना र‍िपोर्ट 14अक्‍टूबर को पॉजिटिव आई थी। बुधवार दोपहर उनके बेटे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनको लेकर गुड़गांव के मेदांता अस्पताल गए थे, जहां जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिले। मेदांंता अस्‍पताल के डॉक्‍टरों ने बताया क‍ि उन्‍हें सांस लेने में द‍िक्‍कत हो रही थी, ज‍िसके बाद उन्‍हें यहां लाया गया था। मुलायम स‍िंंह यादव की कोरोना जांच कराई गई, ज‍िसमें उनकी र‍िपोर्ट पॉज‍िट‍िव आई है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव प‍िछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। इस कारण उन्‍हें कई बार अस्‍पातल में भी भर्ती करवाया जा चुका है।

पत्‍नी और तीन घरेलू सहायक भी भर्ती

समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव एवं उनकी पत्नी साधना को भी मेदांता अस्पताल में बुधवार रात लगभग साढ़े नौ बजे भर्ती कराया गया था। उनकी भी र‍िपोर्ट पाजिटिव हैं। इनके तीन घरेलू सहायकों को भी भर्ती कराया गया है। वे भी कोरोना पाजिटिव हैं। मेदांता में सीनियर फिजिशियन डा. सुशीला कटारिया की देखरेख में सभी का इलाज चल रहा है। यह जानकारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके दी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *