तो कुशीनगर में तीन पुलिसवाले की सीएम के लिए ड्यूटी बजाने के जल्दी बाजी बन गई मुसीबत,कट गया चालान

[object Promise]
रिपोर्ट उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर । कुशीनगर में एक ही बाइक पर तीन पुलिस कर्मियों के सवार होकर वीआईपी ड्यूटी के जाने के मामले में एसपी राजीव नारायण मिश्र ने गंभीरता से लिया। उनके निर्देश पर पुलिस कर्मियों के तैनाती स्थल अहिरौली बाजार थाने की पुलिस ने ही उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काट दिया और जुर्माने की कार्रवाई भी कर रही है।
सोमवार को अहिरौली बाजार थाने पर तैनात सिपाही जीतेन्द्र निषाद और एक महिला सिपाही के साथ तीन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी गोरखपुर जिले में लगायी गयी थी। महिला सिपाही के साथ ही तीनों पुलिस कर्मी जीतेन्द्र की बाइक पर सवार होकर थाने से निकले तभी जनसंदेश आनलाइन से जुड़े पत्रकार ने उनकी फोटो खींचकर न्युज वायरल कर दी। यह मामला जब एसपी राजीव नारायण मिश्र के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया।
एसपी ने कहा कि किसी भी उल्लंघन के लिए आम आदमी के तरह पुलिस कर्मी भी दोषी है। इसलिए अहिरौली बाजार एसओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। एसओ राजेश कुमार मौर्य ने कहा कि बाइक का चालान कर दिया गया है और जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *