पिता की नाकामी के कारण धोनी की बेटी के साथ दुष्कर्म की धमकी

[object Promise]

नई दिल्ली । ये काफी परेशान करने वाली बात है लेकिन यह सच है कि आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की नाकामी को लेकर सोशल मीडिया ट्रोल्स पर किसी ने उनकी पांच साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने जैसी घृणित धमकी दी है। धोनी की पत्नी साक्षी को उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर यह धमकी मिली।

इस धमकी ने सोशल मीडिया पर लोगों को गुस्से से भर दिया है। खासतौर पर महिलाएं काफी गुस्से में हैं।

अभिनेत्री और राजनेता नगमा ने ट्वीट करके कहा, “हम एक राष्ट्र के तौर पर कहां जा रहे हैं? यह कितना अजीब है कि धोनी की पांच साल की बेटी जिवा को किसी ने दुष्कर्म की धमकी दी है। प्रधानमंत्री जी हमारे देश में क्या हो रहा है?”

कर्नाटक के जयनगर की विधायक सौम्या रेड्डी ने कहा कि यह काफी परेशान करने वाली बात है। हमारे देश में क्या हो रहा है, यह समझ नहीं आ रहा। हम कहां जा रहे हैं?

राज्य सभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि यह इस बात का सबसे खराब उदाहरण है कि किस तरह सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स का दुरुपयोग हो रहा है।

कोलकाता के हाथों चेन्नई सुपर किंग्स को मिली हार से नाराज फैन्स ने खिलाड़ियों के घरों पर पत्थर बरसाकर अपना गुस्सा जाहिर किया।

हालांकि किसी खिलाड़ी की अबोध बच्ची को इस तरह टारगेट करने की घटना इससे पहले कभी नहीं सुनी या देखी गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *