CDS रावत बाेले,सबक सिखाना होगा उसे आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा है, जारी रहेगी आतंकियों के खिलाफ जंग

[object Promise]

नई दिल्ली। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ युद्ध खत्म नहीं हुआ है। यह आगे भी जारी रहेगा। यह बात रावत ने दिल्ली में रायसीना डायलॉग 2020 में कही।

जनरल बिपिन रावत ने कहा कि आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले किसी भी देश को सबक सिखाना जरूरी है। मुझे लगता है कि फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) द्वारा ब्लैकलिस्ट करना एक अच्छा तरीका है।

सीडीएस ने कहा कि हम आतंकवाद को समाप्त करना चाहते हैं, यह केवल उसी तरह हो सकता है जो रास्ता अमेरिका ने 9/11 के बाद अपनाया। आतंकवादियों को अलग-थलग करना होगा, जो आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा है उसे सबक सिखाना होगा।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने कहा कि जब तक कुछ देश आतंकवाद को प्रॉक्सी वॉर के रूप में इस्तेमाल करना नहीं छोड़ देते और उनकी फंडिंग बंद नहीं करते, तब तक आतंकवाद के खिलाफ जंग जारी रहेगी। यह लड़ाई अभी खत्म होने वाली नहीं है और हमें इसी के साथ जीना है। उन्होंने कहा कि हमें इसके खात्मे के लिए इसकी जड़ों तक पहुंचना होगा।

पूर्व सेनाध्यक्ष और वर्तमान सीडीएस रावत ने आगे कहा कि अगर हम आतंकवाद को खत्म करना चाहता हैं तो हमें भी अमेरिका जैसा रास्ता अपनाना होगा, जैसा उन्होंने 9/11 के बाद शुरू किया था। रावत ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक जंग की जरूरत है ताकि पूरी दुनिया में इसे अलग-थलग किया जा सके।

तालिबान से शांति वार्ता के सवाल पर जनरल रावत ने कहा कि हमें सभी से शांति के प्रयास करने चाहिए लेकिन पहले उन्हें आतंक के हथियार डालने होंगे, बगैर ऐसा किए किसी तरह की वार्ता संभव नहीं है।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *