नई दिल्ली। भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान छेड़ने वाली यूपी काडर की एक महिला आईएएस अधिकारी ने सोशल मीडिया पर फैन्स फॉलोइंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नहीं, बल्कि कई नामी फिल्म स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है. आईएएस की लोकप्रियता का आलम यह है कि हाल में सोशल मीडिया पर मोदी के स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के पोस्ट के जवाब में चंद्रकला की फोटो पर डबल लाइक्स आए।
उनकी इस जबर्दस्त फैंस फॉलोइंग का कारण है हमेशा सच्चाई का पक्ष लेना. मोदी ने 31 अक्टूबर को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के साथ अपनी एक फोटो फेसबुक पर लगाई थी. उसे एक लाख 82 हजार लोगों ने लाइक किया. लेकिन जब चंद्रकला ने फेसबुक पर अपनी तस्वीर लगाई।
इस पर दो लाख 45 हजार लोगों के लाइक्स मिल गए. एक वायरल वीडियो ने पहुंचाया बुलंदी पर तेलंगाना के करीमनगर जिले की रहने वाली बी चंद्रकला इस वक्त केंद्र सरकार में कार्यरत हैं। दरअसल 2014 में जब चन्द्रकला बुलंदशहर में डीएम थी, उस दौरान उनका वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह सड़क निर्माण के लिए घटिया सामग्री इस्तेमाल करने पर ठेकेदार और इंजीनियर को डांट रही थी।
वीडिओ में वे बार-बार कह रही हैं- भ्रष्टाचार करते शर्म नहीं आती? बी चंद्रकला ने भ्रष्टाचारियों को ऐसी फटकार लगाई कि उनका वीडियो वायरल हो गया था. लोगों ने उनकी वाहवाही के साथ उनके इस वीडिओ को खूब शेयर किया था. इसके बाद चंद्रकला के सोशल मीडिया फॉलोवर्स की तादाद बढ़ती गई।
Leave a Reply