[object Promise]
ऊँचाहार,रायबरेली। तहसील में तैनात एसडीएम के स्टोनो का सरकारी असलहे से शस्त्र प्रदर्शन करते फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
फिलहाल एसडीएम ने मामले में जांच की बात कही है।जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एसडीएम के स्टोनो जय सिंह का पुलिसकर्मी का असलहा लेकर शस्त्र प्रदर्शन करते फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।जिससे तहसील प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
वहीं बताया जा रहा है कि वायरल फोटो गुरुवार के दिन का है। फिलहाल इस बावत उपजिलाधिकारी केशवनाथ गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जांच की जायेगी।
Leave a Reply