Stranger things season 4: रिलीज से लेकर कास्ट तक, पढ़िए कम्पलीट डिटेल

डेस्क। लंबे इंतजार के बाद स्ट्रेंजर थिंग्स का चौथा सीजन दर्शकों के लिए रिलीज़ को तैयार है।  इस बहुचर्चित साइंस-फिक्शन हॉरर ड्रामा की दो रिलीज़ डेट हैं, पहले चार एपिसोड 27 मई यानी आज आएंगे, जबकि एपिसोड का अगला सेट 1 जुलाई को रिलीज़ होगा। कोविड 19 के समय तीसरा सीज़न नेटफ्लिक्स पर लगभग तीन साल पहले 4 जुलाई, 2019 को आया था। स्ट्रीमर ने इसके बाद वीवर्स को बहुत ही लंबा इंतज़ार करवाया। पर हमेशा चर्चित रहने के लिए एक के बाद कई टीजर रिलीज़ किए गए।

स्ट्रेंजर थिंग्स सीज़न 4 कहाँ और कब देखें?

स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन चार की स्ट्रीमिंग 27 मई से विशेष रूप से नेटफ्लिक्स पर शुरू होगी।

स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 4 के निर्देशक कौन हैं?

शॉन लेवी

स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 4 के कास्ट के बारे में जाने-

जॉयस बेयर्स के रूप में विनोना राइडर

जिम हूपर के रूप में डेविड हार्बर

माइक व्हीलर के रूप में फिन वोल्फहार्ड

ग्यारह / जेन हूपर के रूप में मिली बॉबी ब्राउन

गैटन मातराज़ो डस्टिन हेंडरसन के रूप में

लुकास सिंक्लेयर के रूप में कालेब मैकलॉघलिन

विल बायर्स के रूप में नूह श्नैप

मैक्स मेफील्ड के रूप में सैडी सिंक

नैन्सी व्हीलर के रूप में नतालिया डायर

जोनाथन बेयर्स के रूप में चार्ली हीटन

 स्टीव हैरिंगटन के रूप में जो कीरी

माया हॉक रॉबिन बकले के रूप में नज़र आएंगी

एरिका सिंक्लेयर के रूप में प्रिया फर्ग्यूसन

करेन व्हीलर के रूप में कारा बूनो

मरे बौमन के रूप में ब्रेट जेलमैन

पीटर बैलार्ड के रूप में जेमी कैंपबेल बोवर

एडुआर्डो फ्रेंको अर्गीले के रूप में

एडी मुनसन के रूप में जोसेफ क्विन

स्ट्रेंजर थिंग्स का चौथा सीज़न स्टारकोर्ट की लड़ाई के बाद शुरू होगा।  17 फरवरी, 2022 को, नेटफ्लिक्स ने सीज़न के लिए एक विवरण जारी किया था, जिसके मुताबित “स्टारकोर्ट की लड़ाई के छह महीने हो गए हैं, जो हॉकिन्स के लिए आतंक और विनाश लेकर आया। इसके बाद संघर्ष करते हुए, हमारे दोस्तों का समूह पहली बार अलग हो गया है। इस कमजोर समय में, एक नया और भयानक अलौकिक खतरा सामने आता है, जो एक भीषण रहस्य पेश करता है, जिसे अगर सुलझाया जाता है, तो अंततः उसकी भयावहता को समाप्त कर सकता है।” मोटा मोटा कुछ ऐसा विवरण बताया गया था जो आज रिलीज़ के बाद से ही क्लियर हो जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *