1 किलो चावल के बदले भीड़ ने दी मौत, लोग लेते रहे सेल्फी

[object Promise]

नई दिल्ली. केरल के पलक्कड़ जिले में इंसानियरत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां पर चावल चोरी के आरोप में एक शख्स की इतनी बुरी तरह से पिटाई की गई की उसकी मौत हो गई. केरल के एक आदिवासी व्यक्ति को एक किलो चावल चुराने के मामले में भीड़ ने पहले उसे बंधक बनाकर उसे मारना शुरु कर दिया. ज्यादा मार खाने की वजह से उस शख्स की मौत हो गई.

जिस समय शख्स को मारा जा रहा था. वहां मौजूद कुछ लोग बचाने की जगह उसकी फोटो खींच रहे थे. यही नहीं उसकी मौत के बाद भी लोग उसके साथ सेल्फी ले रहे थे. वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चना शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर कर जांच शुरू कर दी है.

Read More : 1 आईफोन की कीमत के बराबर होता है विराट कोहली के 1 लीटर पानी का खर्च, खासियत भी जान लीजिये

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *