आज पुलवामा आतंकी हमले की पहली बरसी,CRPF ने किया शहीदों को सलाम, कहा-‘हम भूले नहीं, हमने छोड़ा नहीं’

[object Promise]

नई दिल्ली। पाकिस्तान की कायरना हरकत की वजह से भारतवासियों ने आज के ही दिन अपनी भारत माता के चालीस जवान को खाे दिया था। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की आज पहली बरसी है और देश शहीद जवानों को सलाम कर रहा है। सीआरपीएफ ने भी अपने जवानों को याद किया है और लिखा है ‘हमने भूला नहीं, हमने छोड़ा नहीं’। 14 फरवरी को जब हमला हुआ था, तब भी सीआरपीएफ ने कुछ ऐसा ही ट्वीट किया था। CRPF ने आज अपने ट्वीट कर लिखा है कि तुम्हारे शौर्य के गीत, कर्कश शोर में खोये नहीं, गर्व इतना था कि हम देर तक रोये नहीं.’ आगे लिखा गया, ‘हमने भूला नहीं, हमने छोड़ा नहीं, हम अपने भाईयों को सलाम करते हैं, जिन्होंने पुलवामा में देश के लिए जान दी, हम उनके परिवारों के साथ कंधे से कंधा लगाकर खड़े हैं।

आपको बताते जाए कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने पुलवामा में हमला किया था।एक गाड़ी बम से लैस होकर आई और CRPF के काफिले से टकरा गई और इसके बाद हुए धमाके से 40 जवान शहीद हो गए थे।जिस तरह का ट्वीट आज किया है,वैसा ही ट्वीट पिछले साल किया गया था, जब पूरा देश जवानों को खोने का गम मना रहा था, तब जोश भरने के लिए सीआरपीएफ ने एक ट्वीट किया था कि ‘हम भूलेंगे नहीं, हम बख्शेंगे नहीं। पुलवामा में शहीद हुए जवानों को हम सलाम करते हैं और उनके परिवारों के साथ हैं, इस जघन्य अपराध का बदला लिया जाएगा’।

इसके बाद 27 फरवरी को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी, जिसमें सैकड़ों आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया था।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *