विश्व की आबादी हुई 800 करोड़ , जाने किस धर्म के लोग दुनिया मे है सबसे ज्यादा

जानकरी– यदि हम विश्व स्तर की आबादी की बात करे तो यह आंकड़ा 800 करोड़ हो गया है। वही विश्व स्तर पर आबादी निरंतर बढ़ रही है। जानकारो का कहना है कि आगमी समय मे यह आंकड़ा 1100 करोड़ होगा।
विशेषज्ञ का कहना है कि विश्व की बढ़ती आबादी में 10 देश ऐसे हैं। जिनका अहम योगदान है। बताया जा रहा है 800 करोड़ की आबादी का आंकड़ा पहुंचाने में सबसे पहले नम्बर पर चीन फिर भारत, अमेरिका और इंडोनेशिया का नाम आता है।
वही अगर हम धर्म के आधार पर विश्व की आबादी को समझे। तो विश्व में सबसे अधिक ईसाई फिर मुस्लिम फिर हिन्दू उसके बाद अन्य धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। वही दुनिया मे सबसे अधिक पलायन लोग पाकिस्तान से कर रहे हैं। 
पलायन के मामले में पाकिस्तान की दशा क्रूर कानून वाले देश सीरिया से भी बदतर है। पाकिस्तान से करीब 1.65 करोड़ लोग पलायन कर चुके हैं। बता दें 2050 में दुनिया की आबादी 973.50 करोड़ हो जाएगी. 2080 में 1067.37 करोड़ हो जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *