‘The Sky Is Pink’ से बॉलिवुड में कमबैक कर रही प्रियंका चोपड़ा को Maharashtra Police ने याद दिलाई 7 साल की सजा

[object Promise]

प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ से बॉलिवुड में कमबैक कर रही हैं। इसका ट्रेलर कल मंगलवार को रिलीज़ किया गया, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने एक हिदायती ट्वीट कर डाला है। पिछले कुछ सालों से अपने हॉलीवुड प्रोजेक्‍ट्स में बिजी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बालीवुड से नदारद हैं।

लेकिन अब वह अपनी फिल्‍म द स्काई इज पिंक (The Sky Is Pink) से फिर से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। मंगलवार को इस फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज किया गया और रिलीज के साथ ही इस ट्रेलर को काफी पसंद किया जाने लगा।प्रियंका की इस कमबैक फिल्‍म का ट्रेलर रिलीज होते ही ट्विटर पर वर्ल्डवाइड ट्रेंडिंग में आ चुका है।

लेकिन जहां प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्‍तर (Farhan Akhtar) की इस फिल्‍म के ट्रेलर को इतना पसंद किया जा रहा है, तो वहीं इस ट्रेलर के चलते ही प्रियंका को महाराष्‍ट्र पुलिस (Maharashtra Police) की धमकी भी मिल गई है।जी हां, ट्रेलर में प्रियंका ने एक ऐसा डायलॉग मारा है, जिसके बाद खुद महाराष्‍ट्र पुलिस ने ट्वीट कर प्रियंका को 7 साल की सजा की धमकी दे दी।

पुलिस की यह धमकी मिलते ही प्रियंका को भी अपनी गलती का ऐहसास हो गया और उन्‍होंने तुरंत कहा, Oops… मैं रंगे हाथों पकड़ी गई..’. दरअसल इस फिल्‍म के एक डायलॉग में फरहान कहते हैं, ‘तुम देखना अदिति, एक दिन मैं इतने पैसे कमायूंगा कि इन चीजों के बारे में सोचने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.’ इसके जवाब में प्रियंका कहती हैं, ‘एक बार आयशी ठीक हो जाए न, फिर साथ में बैंक लूटेंगे..’ प्रियंका के इसी डायलॉग को शेयर करते हुए महाराष्‍ट्र पुलिस ने ट्वीट किया, ‘आईपीसी की धारा की 393 के तहत 7 साल की सजा और जुर्माना.’।

प्रियंका चोपड़ा ने इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘Oops… मैं रंगे हाथों पकड़ी गई.. लगता है मुझे प्‍लान बी अपनाना पड़ेगा.’ प्रियंका ने अपने इस ट्वीट में फरहान अख्‍तर को भी टैग किया ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *