पोती नंदिता ने किया दादा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पिंडदान

[object Promise]

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पोती नंदिता मिश्रा ने रविवार को कानपुर में दिवंगत नेता के लिए पिंडदान किया। यह पिंडदान ‘पितृपक्ष’ के दौरान किया गया और इसका आयोजन कानपुर में ‘युग दधीचि देह-दान’ संस्थान द्वारा गंगा नदी के किनारे सरसैया घाट पर किया गया। नंदिता पूर्व प्रधानमंत्री के बड़े भाई प्रेम बिहारी वाजपेयी की पोती हैं।

पारंपरिक रूप से पुरुषों द्वारा श्राद्ध कर्म करने की परंपरा को तोड़ते हुए इस बार बड़ी संख्या में महिलाओं ने पिंडदान किया। संस्थान के अध्यक्ष मनोज सेंगर ने कहा, ‘इस तरह के कार्यक्रम हमें कुछ अलग करने की ताकत और इच्छा देते हैं। यह कार्यक्रम के आयोजन का नौवां साल है और हम इस वर्ष महिलाओं की बढ़ी भागीदारी को देखकर खुश हैं।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *