बड़ा फैसला लिया सुप्रीम कोर्ट ने, पहली बार काम करेगी होली की छुट्टियों के दौरान अवकाश पीठ

बड़ा फैसला लिया सुप्रीम कोर्ट ने, पहली बार काम करेगी होली की छुट्टियों के दौरान अवकाश पीठ

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में लंबित और कई महत्वपूर्ण याचिकाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे ने आज बड़ा निर्णय ले लिया है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा है कि होली की सात दिनों की छुट्टी के दौरान अत्यंत महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई के लिए एक सुप्रीम कोर्ट एक अवकाशकालीन पीठ गठित करेगा।
CJI बोबडे ने आगे बताया कि सप्ताह भर चलने वाली होली की छुट्टियों के दौरान एक अवकाश पीठ यहां काम देखेगी। सीजेआई ने बताया कि यह पीठ होली के दिन (धूलंडी ) अर्थात 10 मार्च को छोड़कर पूरे सप्ताह काम करेगी। आपको बताते जाए कि अवकाश पीठ केवल गर्मियों की छुट्टी के दौरान अदालत में बैठती थी। मुख्य न्यायाधीश ने यह बयान तब दिया जब एक वकील ने एक मामले का उल्लेख किया और तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *