जिलाधिकारी ने किया प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।। जिलाधिकारी प्रशांत शर्मा ने आज संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत विकासखंड मुसाफिरखाना स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरे मलिक खौदिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की दीवारों पर ज्ञानवर्धक सुस्पष्ट पेंटिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीवारों पर उच्च अधिकारियों के मोबाइल नंबर सहित राष्ट्रगान, वंदे मातरम की पेंटिंग कराई जाए।

जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर की बाउंड्री के चारों और छायादार पेड़ लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने शौचालय में फ्लैश की सुविधा न होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए पंचायत सचिव को शौचालय में फ्लैश व हाथ धोने के लिए वाशबेसिन लगवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि विद्यालयों का सौंदर्यीकरण कायाकल्प योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे, उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना महात्मा सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *