पीलीभीत पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर द्वारा पुलिस कार्यालय पीलीभीत प्रधान लिपिक कार्यालय ,आंकिक कार्यालय,डिस्पैच कार्यालय,रिट सेल का वार्षिक निरीक्षण किया गया एवं कार्यालयों के अभिलेख चेक किये गए व साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर भी मौजूद रहे उसके बाद पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर द्वारा थाना गजरौला का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में कार्यालय, बैरिक, भोजनालय, थाना परिसर एवं शौचालय तथा स्नानागार के अतिरिक्त थाने के विभिन्न अभिलेखों का भी निरीक्षण किया गया। थाना परिसर में लाबारिश खड़े वाहनों पर नाराजगी जाहिर करते हुए लाबारिश वाहनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। थाना परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की एवं भविष्य में अनियमितताएं मिलने पर प्रभारी निरीक्षक को कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी
Leave a Reply