रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी/प्रियंका गांधी अमेठी दौरे के दौरान बाजार में व्यापारियों से मिली जीएसटी के बारे में पूछा व्यापारियों की हाल देखकर प्रियंका ने कहा कि मैं वादा करती हूँ की केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही हम गब्बर सिंह टैक्स हटाकर एक समान टैक्स लागूं करेंगे,जिससे व्यापारियों को समस्या से निजात मिलेगी।मोदी सरकार ने गब्बर सिंह टैक्स लगाकर व्यापारियों की कमर तोड़ दी।प्रियंका गांधी का काफिला आगे बढ़ा तो गर्मी में साइकिल से प्रचार करता कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर गिरा, देखते ही दौड़ पड़ीं प्रियंका गांधी।
प्रियंका गांधी अपनी सादगी के कारण हमेशा चर्चा में रहती हैं। गौरीगंज में कांग्रेस कार्यालय के पास प्रियंका गांधी ने एक कांग्रेस कार्यकर्ता को भरी धूप में प्रचार करते देखा तो गाड़ी रोक ली।
हवा के झोंके से साइकिल गिर गई थी प्रियंका ने खुद साइकिल सवार को उठाया और उसका हालचाल लिया ।प्रियंका गांधी इन दिनों अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के लिये प्रचार कर रही हैं प्रियंका ने भुयेमऊ गेस्ट हाउस में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की तो वहीं दोपहर बाद प्रियंका गांधी का काफिला अमेठी के लिये रवाना हुआ। गौरीगंज जाते समय अचानक प्रियंका का काफिला लोधीपुर के पास सड़क पर रुक गया यहां पर प्रियंका की मुलाकात एक शख्स से हुई अमेठी के रहने वाले वकील अहमद ने अपनी साइकिल को दुल्हन की तरह सजा रखा था. साइकिल में चारों तरफ कांग्रेस के झंडा व बैनर लगे थे ।प्रियंका ने सड़क पर वकील से बात की इसी दौरान तेज हवा के चलते वकील की साइकिल सड़क पर गिर पड़ी साइकिल गिरता देख प्रियंका साइकिल की तरफ खुद दौड़ गईं उन्होंने साइकिल उठाने में वकील की मदद की. ये देख कर वकील अहमद की खुशी का ठिकाना न रहा,प्रियंका के साथ आए लोगों ने वकील का नंबर लिया और उसे कांग्रेस कार्यालय आकर प्रियंका से मिलने को कहा।मीडिया से प्रियंका ने कहा कि वे जहां जा रही हैं लोग मोदी सरकार से नाराज नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस बात का नतीजा चुनाव में दिखाई देगा।इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनावी मन्त्र फुका।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र, प्रवक्ता अनिल सिंह ,मो. नईम,रफीक अहमद वारसी अल्लू मियां,सहित नेता उपस्थित थे।
Leave a Reply