[object Promise]
एन एच 30 हाईवे पर आज भौनी तिराहे से कुछ आगे कार और बाइक में आमने सामने से भीषण टक्कर हुई जिसमें कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी बाइक सवार के काफी चोटें आयीं है l सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डायल 100 ने बाइक सवार जख्मी आदमी को गाड़ी में डालकर सीएचसी अमरिया ले गए जहां पर उसकी हालत गंभीर देख सीएचसी अमरिया से घायल बाइक सवार को पीलीभीत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया l
बाइक सवार के दोनों पैरों व मुंह पर काफी चोटें आयी हैं कार और बाइक दोनो एक ही साइड में थी जिसकी बजह से टेककर हुई कार नींचे खाई में जा गिरी और पेड़ से जा टकराई जिसमे कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कार सवार पूरी तरह सुरक्षित है बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है कार भौनी की थी बाइक सवार रसूला फरडिया निवासी पप्पू था l
Leave a Reply