Bihar Political Crisis: बिहार में सियासी घमासान तेज होता जा रहा है।। राज्य में बीजेपी-जेडीयू गठबंधन बचेगा या टूटेगा इसका पूर्वानुमान लगाया जाना बहुत कठिन है। बिहार में एनडीए गठबंधन को लेकर आज जेडीयू ने अपने नेताओं (विधायकों और सांसदों) की बैठक भी बुलाई है।
नेता की यह बैठक सुबह 11 बजे से होनी है इस बैठक में जेडीयू अपने नेताओं से एनडीए के साथ गठबंधन को लेकर चर्चा करने वाली है और उसके बाद इस मामले को लेकर निर्णय लिया जा है कि उनकी पार्टी गठबंधन में रहेगी या ये राजनीति संबंध अब यहीं तक था। पटना में सीएम आवास पर होने वाली इस बैठक के लिए सांसद और विधायक राजधानी पहुंचने लगे हैं।
एनडीटीवी की रिपोर्ट की माने तो इसके मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार की सुबह नीतीश कुमार से फोन पर बात भी की है। पर अमित शाह के फोन के बावजूद जेडीयू के तेवरों में नरमी नहीं दिखाई दे रही।
कुछ सूत्रों के मुताबिक बीजेपी को भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का बेसब्री से इंतजार है वहीं बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी के नेताओं को बिहार के घटनाक्रम को लेकर कोई भी बयानबाजी न करने को कहा है। बिहार बीजेपी के नेताओं ने नीतीश कुमार से भी चर्चा की है।
बता दें कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनता दल ने 79 सीटें और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 19 सीटों पर अपनी जीत हासिल की थी। जबकि जीतन राम मांझी हम को केवल 4 ही सीटें मिल सकीं थी।
बता दें कि बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं और 2020 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने 45 सीटों पर जीत हासिल की थी वहीं बीजेपी 77 सीटें लाई थीं।
इन चुनावों में JDU की कम सीटें होने के बावजूद BJP ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया और प्रदेश की कामान उनके हाथों में सौंप दी।
Leave a Reply