ओमान के सुल्तान काबूस के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक

[object Promise]

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद अल सईद के निधन पर शोक जताया और उन्हें ‘दूरदर्शी नेता तथा राजनीतिज्ञ’ बताया, जिन्होंने ओमान को एक समृद्ध राष्ट्र के रूप में बदल दिया। मोदी ने सुल्तान को ‘शांति अग्रदूत’ बताया।

सुल्तान की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि सुल्तान कबूस बिन सईद अल सैद के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। वह एक दुरदर्शी और राजनेता थे। पीएम ने आगे लिखा कि उन्होंने ओमान को एक आधुनिक और समृद्ध राष्ट्र में बदल दिया। वह हमारे क्षेत्र और दुनिया के लिए शांति के प्रतीक थे।

[object Promise]

पीएम मोदी ने एक और ट्वीट करते हुए सुल्तान कबूस को भारत का सच्चा साथी बताया। पीएम ने लिखा कि उन्होंने भारत और ओमान के बीच एक अच्छी रणनीतिक साझेदारी बनाने के लिए मजबूत नेतृत्व प्रदान किया। आपको बताते जाए कि ओमानी सुल्तान कबूस बिन सईद अल-सैद की मौत के बाद शनिवार को राजधानी मास्कट में पुलिस और सैन्य बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अलर्ट की स्थिति की घोषणा करने के साथ, ओमान की उच्च सैन्य परिषद ने शाही परिवार को देश का अगला शासक नियुक्त करने के लिए मिलने के लिए भी बुलाया है।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *