अब नही बच पाएंगे पुलिस की गिरफ्त से टॉप टेन अपराधी

[object Promise]
क्राइम रिपोर्टर-मन्नान अहमद लारी
ब्यूरो चीफ-कामेश्वर पांडेय
देवरिया । अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिले की पुलिस हर तरह से कमर कस चुकी। जिसके क्रम में कई टॉप टेन अपराधी जेल की सलाखों के पीछे अपने किये हुए गुनाहों का रोना रो रहे है। पुलिस गतिविधियों को तेज़ करने के मद्देनजर आज पुलिस अधीक्षक ने सुबह जनपद के समस्त थानो से आये प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष, आरक्षी,महिला आरक्षी के परेड का निरीक्षण किया।
[object Promise]
 तदुपरान्त  जनपद में शान्ति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित की गयी।गोष्ठी को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक एन0 कोलांची ने अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी), समस्त क्षेत्राधिकारी,प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्षो को निर्देश देते हुए कहा कि वे प्रत्येक दिन बैंक की चेकिंग एवं शहर व ग्रामीण इलाकों में पैदल गश्त, टॉप टेन में चिन्हित अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोई भी फरियादी बड़ी उम्मीद के साथ अपनी फरियाद लेकर आता है कि पुलिस उसकी मदद करेगी।इसलिये  विवेचना के निस्तारण, समाधान दिवस, तहसील दिवस, आईजीआरएस से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण समय बद्धता और निष्पक्षता के साथ करे।
[object Promise]
इस दौरान गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शिष्यपाल, क्षेत्राधिकारी नगर वरूण मिश्रा, क्षेत्राधिकारी बरहज सीताराम, क्षेत्राधिकारी क्षेत्राधिकारी रूद्रपुर मिथिलेश कुमार तिवारी एवं जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, पेशकार पुलिस अधीक्षक देवरिया रामअवध व पीआरओ पुलिस अधीक्षक नवीन चैधरी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *