आ गया फरमान Air India और BPCL को 2020 तक बेचने का

आ गया फरमान Air India और BPCL को 2020 तक बेचने का

सरकार एयर इंडिया और ऑइल रिफाइनर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) को बेचने की तैयारी में है। इस काम को मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ़ इंडिया को दिए इंटरव्यू में ये बात कही है. सरकार को इन दो कंपनियों की बिक्री से इस वित्त वर्ष में एक लाख करोड़ के फायदे की उम्मीद है।

आ गया फरमान Air India और BPCL को 2020 तक बेचने का

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि एयर इंडिया की बिक्री प्रक्रिया शुरू होने से पहले निवेशक इसे लेकर उत्साहित हैं। हालांकि, एयर इंडिया को बेचने की तैयारी पिछले साल से चल रही है लेकिन तब निवेशकों ने इसे खरीदने में ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया था। मालूम हो कि मौजूदा वित्त वर्ष में टैक्स कलेक्शन में गिरावट देखी गई है जिसके बाद सरकार चाहती है कि विनिवेश और स्ट्रैटजिक सेल के जरिए राजस्व जुटाया जाए।

आ गया फरमान Air India और BPCL को 2020 तक बेचने का

सीतारमण ने आर्थिक सुस्ती से निपटने के लिए उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया और कहा कि कई क्षेत्र अब सुस्ती से बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने बताया कि उद्योगों के मालिकों से बैलेंस शीट ठीक करने को कहा गया है और उनमें से कई नए निवेश की तैयारी कर रहे हैं।

आ गया फरमान Air India और BPCL को 2020 तक बेचने का
गौरतलब है कि गुरुवार को निजी क्षेत्र की दो दिग्गज कंपनियों एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की वित्तीय स्थिति सामने आने के बाद सरकार की चिंता काफी बढ़ गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कंपनियों और उनके करोड़ों ग्राहकों को भरोसा दिलाया है कि सरकार उन्हें डूबने नहीं देगी। वित्त मंत्रालय इस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश कर रहा है। सीतारमण के मुताबिक भारत में काम करने वाली कोई भी टेलीकॉम कंपनी बंद ना हो और सब आगे बढ़ें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *