केन्द्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने उठाए सवाल

[object Promise]

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) से उसकी आर्थिक नीतियों के बारे में सवाल किया। प्रियंका ने ट्वीट किया कि महंगाई पिछले तीन साल में उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। दैनिक जीवन मे इस्तेमाल होने वाले सामान खरीदने में ही आम लोगों को कठिनाई हो रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की कुनीतियों के चलते आई मंदी की वजह से आमदनी जीरो है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री इस पर मौन हैं। भारत की अर्थव्यवस्था में पिछले कुछ महीनों में सकल घरेलू उत्पाद के अनुमानों में पांच प्रतिशत की गिरावट और बेरोजगारी बढ़ने की रिपोर्ट के साथ एक विशेष मंदी देखी गई है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्याज की बढ़ती कीमतों ने सरकार की चिंता को और बढ़ा दिया है। आपको बताते जाए कि प्रियंका गांधी अपनी ट्वीट के जरिए लगातार केन्द्र सरकार पर निशाना साध रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *