भाजपा नेता की अपील मुसलमानों को सम्मान और शांति से जीने दो

डेस्क। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक में बढ़ती सांप्रदायिकता को लेकर चिंता जताई है। स्तिथि को तनावपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को सम्मान और शांति से जीने दिया जाए। 

हिंदू संगठनों की तरफ से कर्नाटक में मुसलमानों और उनके व्यवसायों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों को लेकर सरकार लगातार विपक्षी पार्टियों के निशाने पर है।

बता दें बीते दिनों खबरे आईं थी कि धारवाड़ में मंदिरों के सामने लगने वाले मुस्लिमों के फल के ठेलो को तोड़ा और दुकान से हटाने की धमकी दी गई।

इसपर बीएस येदियुरप्पा ने हिंदू संगठनों से आग्रह करते हुए कहा कि वे ऐसी हरकतें ना करें और मुसलमानों को शांति और सम्मान के साथ जीने दें। 

कर्नाटक में लव जिहाद के मुकाबले में लव केसरी का नया नारा बुलंद होता दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेताओं ने युवकों से अपील की है कि वे लव जिहाद से मुकाबले के लिए लव केसरी में शामिल हो जाएं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *