SSR Death Anniversary: सुशांत की डेट एनिवर्सरी पर फैन हुए भावुक

Entertainment:- आज ही के दिन साल 2020 में हिंदी सिनेमा जंगत के युवा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी। लोगो के लिए यह स्वीकार कर पाना बेहद मुश्किल था कि उनका चहेता सितारा आज के दिन उन्हें छोड़कर चला गया था। सिनेमा जगत से लेकर हर ओर मातम छाया हुआ था लोग इस मामले के लिए रिया चक्रवर्ती पर तरह तरह के आरोप लगा रहे थे। वही अगर हम मीडिया की बात करे तो कुछ संस्थानों ने सुशांत सिंह की मौत के लिए रिया को पूर्णतः जिमेदार ठहरा कर जमकर मीडिया ट्रायल किया और अपनी लोकप्रियता को बढ़ाया।

लेकिन आज इस केस को 2 साल हो गए हैं सुशांत सिंह का परिवार आज इनकीं बरसी मना रहा है। वही अगर हम बात रिया रिया चक्रवर्ती की करें तो वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी है और सुशांत की पहली गर्ल फ्रेंड अंकिता लोखंडे ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के फैन अभी भी उनकी यादों में गमगीन है वह आज भी सुशान्त की मौत का किस्सा याद करके दुखी हो जाते हैं और अगर उनकी कोई पुरानी मूवी उनके सामने आती है तो उनकी आंखें छलक जाती है। सुशान्त सिंह राजपूत के फैन उनसे काफी प्यार करते थे उन्हें उनका सिम्पल लुक काफी पसंद था और आज उनके फैन्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 
अगर हम सुशान्त सिंह राजपूत के करियर की बात करे तो यह एक छोटे गांव से थे और इन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के लोकप्रिय शो पवित्र रिश्ता से की इस शो में सुशान्त सिंह और अंकिता लोखंडे लीड अभिनय कर रहे थे। इस शो ने सुशान्त सिंह राजपूत को घर घर पहुंचा दिया और इन्होंने अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया। इस सफलता के बाद सुशान्त सिंह राजपूत ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया और इनके काम की हर किसी ने जमकर सराहना की। सुशान्त सिंह ने काफी कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल की थी और लोगो का कहना था कि उनकी इस सफलता की वजह से फ़िल्म जगत में लोग उनसे काफी जलते थे। सोशल मीडिया पर सुशान्त की दमदार फैन फॉलोइंग थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *