रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
बल्दीराय /सुल्तानपुर। सुल्तानपुर जनपद में लगनेवाली उन्तीस ग्राम सभा अमेठी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जगदीशपुर विधानसभा के तिरहुत बाजार में आज कांग्रेस पार्टी की एक जनसभा को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सम्बोधित किया । भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते कहा कि भाजपा ने पांच साल देश पर राज किया लेकिन विकास के नाम पर थोथा दिया गया सरकार पूरी तरह से बिफल है नरेन्द्र मोदी जी ने इन पांच सालों में कोई भी वादा पूरा किया नहीं । जब सवाल पूछा जाता है सवाल पूछनेवाले को देशद्रोही कहा जाता है आज सवाल पूछना अपराध है क्या हमारा किसान खेतों में मेहनत मजदूरी कर राष्ट्र वाद को नही दर्शाता है आज जनता पूछ रही है मोदी जी हमारे खातें में हमारे पंद्रह लाख क आयेगें जवाब दीजिये मोदी जी चुप है मोदी जी शहीदों के नाम पर वोट मांग रहे है आज पूरे देश में महगांई, बेरोजगारी, की मार से जनता परेशान लाचार है किसानों की समस्याएं दिन ब दिन बढ़ती ही जा रहीं है।
जिससे आम जनमानस जीना दुर्लभ हो चुका है राफायल जैसे युद्दक विमान को आज मोदी सरकार चार गुने दामों से बढा़कर खरीद रही है देश को धोके मे रखकर कार्पोरेट जगत को फायदा पहुचाया जा रहा है सुप्रीम कोर्ट में रफायल की फाईल को पेस करने को कहा गया तो कोर्ट में हलफनामा पेस किया गया कि राफायल की फाईल ही चोरी हो गयी हमे चौकीदार की जरूरत नहीं है दिन भर में दस बार कपड़े बदल कर घूमे ।।
Leave a Reply