Sushant Singh Rajput Suicide: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित घर पर फांसी लगाकर दी जान

[object Promise]

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में बांद्र स्थित अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर जान दे दी है, हालांकि उन्होंने ऐसा क्यों किया है इसके बारे में कोई भी खुलासा नहीं हो पाया है। आखिरी बार सुशांत सिंह राजपूर फिल्म छिछोरे में नजर आए थे, फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद भी क्या गया था।

बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय के दम पर अपनी एक अलग ही पहचान बनाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत फिल्म छिछोरे में श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे, फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। हालांकि अभी तक इस बारे में कुछ नहीं पता चल पाया है कि आखिर सुशांत सिंह राजपूत ने ये कदम क्यों उठाया है। बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी लगा ली है, एक रिपोर्ट कि मानें तो पिछले छह महीने से सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन में चल रहे थे।

पुलिस को सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बारे में उनके नौकर ने जानकारी दी है। मौके पर पहुंचकर जब पुलिस ने पड़ोसियों और नौकर से इस बारे में पूछताछ की, हालांकि अभी तक ठोस कोई सबूत हाथ नहीं लग पाया है। सुशांत सिंह के बारे में जबसे लोगों को पता चला है पूरा देश सदमे में है, क्योंकि किसी के लिए भी ये विश्वास करना आसान नहीं है कि सुशांत सिंह अब नहीं रहे।

सुशांत सिंह महज 34 साल के थे बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले थे, सुशांत ने अपने करियर की शुरूआत छोटे परदे के सीरियल किस देश में है मेरा दिल से किया था। हालांकि इस सीरियल ने उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई थी, उन्हें पहचान मिली जी टीवी के सीरियल पवित्र रिश्ता से।सुशांत सिंह राजपूत इस सीरियल में मैकेनिक की भूमिका में नजर आते थे, और उनके कैरेक्टर का नाम था मानव।

सुशांत सिंह ने मानव की भूमिका निभाकर घर-घर में लोगों का दिल जीत लिया, इसी सीरियल के दौरान से सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के अफेयर की खबरें आने लगीं। काफी साल तक इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया फिर इनका रिश्ता खत्म हो गया। पिछले कुछ समय से खबर आ रही थी कि सुशांत सिंह राजपूत रेहा चक्रवर्ती को डेट कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *