मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा एक नफ़र जिलाबदर गिरफ्तार

[object Promise]
 अमेठी।  पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य  के निर्देशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक बी० सी० दूबे के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे वारण्टी/वांछित/जिलाबदर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान के क्रम आज उ०नि० प्रेम प्रकाश मय हमराही का० इनाम खां वास्ते चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति बस अड्डा मुसाफिरखाना के पास मौजूद थे |
जरिये मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम पूरे भवन रुदौली का सुरेश पासी जो जिलाबदर है कहीं जाने कि फ़िराक में मुंशीगंज मोड़ मुसाफिरखाना पर खड़ा है | मुखबिर की सूचना पर उ०नि० प्रेम प्रकाश मय हमराही का० इनाम खां द्वारा मुंशीगंज मोड़ मुसाफिरखाना पर खड़े व्यक्ति को समय करीब 10:00 बजे पूर्वाह्न पकड़ लिया गया | पूछने पर उसने अपना नाम सुरेश कुमार पासी पुत्र हरिराम पासी निवासी पूरे भवन रुदौली मुसाफिरखाना अमेठी बताया | अपर जिला मजिस्ट्रेट अमेठी द्वारा दिनांकित 18.07.18 अंतर्गत धारा 10 उ०प्र० गुंडा नियंत्रण अधिनियम में 06 माह जिला निष्कासन आदेश किया गया था |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *